-
अमृतसर: पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत, जिला प्रशासन अमृतसर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से 26 से 28 सितंबर तक दशहरा ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू में ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ लगा रहा है। मेला रोजाना सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।.