-
देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) ने देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल की अप्रोच रोड (पुल तक जाने वाली सड़क) को हुए नुकसान के मामले में ठेकेदार कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने हिमालयन कंस्ट्रक्शन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.