-
लखनऊ। हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को दो वर्ष सजा होने के बाद रिक्त हुई मऊ सदर सीट पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपना दावा ठोका है। राजभर ने कहा कि वह इसे लेकर एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे।.