-
नेशनल डेस्क : गाजियाबाद के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि कई दुकाने जलकर राख हो गई हैं। बाजार में लगी इस आग ने बड़ी तबाही मचाई है और इससे दुकानों का काफी नुकसान हुआ है। आग की लपटें दूर-दूर तक देखी जा रही हैं.