-
फरीदकोट: पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने आज फरीदकोट-तलवंडी रोड (NH-54) से गांव पक्का और गुरुद्वारा साहिब तक लिंक रोड को 10 फीट से 18 फीट चौड़ा करने और गांव पक्का से श्मशान घाट तक सड़क को अपग्रेड करने के काम का नींव पत्थर रखा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे।.