-
तीसरे“बेल्ट एंड रोड”अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शिखर मंच के आयोजन के अवसर पर 16 अक्तूबर को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने पेइचिंग में बड़े पैमाने पर डॉक्यूमेंट्री “रोड टू प्रॉस्पेरिटी” के बहुभाषी प्रकाशन का विश्व प्रीमियर समारोह आयोजित किया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार-प्रसार मंत्रालय के उप मंत्री, सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने इसमें भाग लिया.