-
खेल डेस्क : रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। ‘रो-को’ ने यह कारनामा गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में किया। यह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सर्वाधिक रन जोड़ने के मामले में तीसरे नंबर की जोड़ी है।.