-
कुरुक्षेत्र। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के दलमीर खेड़ा गांव निवासी मंगल सिंह, तेलपुरा गांव के राकेश कुमार और अबोहर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।.