-
अमृतसर: थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आते इलाका आदर्श नगर में एक बदमाश द्वारा अवैध हथियार से एक सप्ताह पहले रात को फायरिंग की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को थाना इस्लामाबाद की पुलिस द्वारा आरोपी चंदन कुमार को एनकाउंटर के दौरान गोली मार कर घायल किया और गिरफ्तार कर लिया।.