-
नई दिल्ली: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सेफ्टी सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है। इस नई ट्रेन का पहला रूट गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच तय किया गया है।.