-
कुल्लूः उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से शमशी औद्योगिक क्षेत्र, जिला कुल्लू में ‘स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग एवं जेम व सीपीपी पोर्टल’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में लगभग 45 उद्यमियों ने भाग लिया।.