-
मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक अखिल भारतीय अभियान में भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से संचालित सोने की तस्करी वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और लगभग 51 करोड़ रुपए मूल्य का 101.7 किलोग्राम सोना जब्त कर 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया। तस्करी के सोने को पटना, पुणे और मुंबई से जब्त किया गया।.