-
पंजाब डेस्क : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियार तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में छह लोगों को हथियारों और ₹5.75 लाख की हवाला राशि के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर साझा की.