Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

STF ने हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्ययों को किया गिरफ्तार

July 11, 2025

STF ने हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्ययों को किया गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सेमी आटोमैटिक पिस्टल और कारतूस बरामद किये।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एसटीएफ ने इंदिरा नगर इलाके में तकरोही स्थित गणेश विहार कालोनी स्थित एक अपाटमेंट से हर्षित राय उर्फ लक्की,सुधांशु राय और सुधांशु राय उर्फ बिट्टू को धर दबोचा और उनके कब्जे से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किये।

ये भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में बदला मौसम का मिजाज, रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी, इस दिन खुलेंगे कपाट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें