-
Sri Lanka Navy Firing : मंगलवार सुबह डेल्फ़्ट द्वीप के निकट श्रीलंकाई नौसेना द्वारा की गई गोलीबारी में दो भारतीय मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भारत में द्वीपीय राष्ट्र के कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।.