-
इंटरनेशनल डेस्क: इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। मनाडो इलाके में स्थित एक वृद्धाश्रम में अचानक आग लग गई, जिसमें 16 बुजुर्गों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग सो रहे थे। यह वृद्धाश्रम एक एकमंजिला मकान में चल रहा था।.