-
हैदराबाद: अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में लौटने से उत्साहित मुंबई इंडियंस मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगा। मुंबई और सनराइजर्स दोनों ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और उनकी निगाहें अब जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी।.