-
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुजरात दौरे पर जाएंगे और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के वडोदरा परिसर में सी-295 परिवहन विमान के विनिर्माण के लिए स्थापित परिसर का उद्घाटन करेंगे। मोदी गुजारत के इस दौरे में कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।.