-
शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान में अपनी टैक्सियों की परमिट अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे टैक्सी ऑपरेटरों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करवाया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जाएगा.