-
जम्मू कश्मीर डेस्कः नगरोटा के सैनिक स्कूल के पीछे तवी नदी में रविवार को नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन किशोर डूब गए। जिनकी पहचान किशोरों सोनम दत्त, बवीश कौल और आदित्य पंडित के तौर पर हुई है। किशोरों की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रात करीब 1 बजे तक जुटी रहीं।.