-
कुल्लूः टेट प्रभावित शिक्षा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा जी से मुलाकात कर देशभर के इन-सर्विस शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से राहत प्रदान करने तथा इस संबंध में अध्यादेश लाने की मांग प्रमुखता से उठाई। मंत्री जी ने सारी बातें पूरे ध्यान से सुनी.