-
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फिर दावा किया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान 5 विमानों को गिराया गया और उन्होंने इस ‘युद्ध’ को रुकवाया। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष ‘परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता’ था।.