आज का पंचांग - 26 जून 2024 बुधवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज धनिष्ठा नक्षत्र है. धनिष्ठा नक्षत्र को बहुत ही शुभ और लाभकारी नक्षत्र माना जाता है
मकर राशि वाले विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी गुप्त नीतियों का खुलासा न होने दें. सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी. घर परिवार में मांगलिक कार्य व धार्मिक कार्य होने के योग बनें.
अधूरी योजना पूर्ति हेतु दूर देश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. राजनीति में उच्च पद प्राप्त होगा. सामाजिक कार्य करेंगे. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा. देव दर्शन के योग बनेंगे।