-
वेस्टइंडीज के साथ हेग्ले ओवल में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरी पारी में कप्तान और सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 481 रन की हो गई.