-
श्रीनगर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 घंटे बाद शुक्रवार को यातायात के लिए खोल दिया गया। गुरुवार को दलवास, कैफेटेरिया मोड़ और अन्य स्थानों पर हुए भूस्खलनों के कारण राजमार्ग बंद हो गया था। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग पर श्रीनगर और जम्मू दोनों ओर से हल्के वाहन चलने लगे हैं। अधिकारियों ने.