-
हिंदू धर्म के अनुयायी देश-विदेश में जहां कहीं भी रहते हैं पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी जी द्वारा रचित आरती ऊँ जय जगदीश हरे’ का गायन अपार श्रद्धा के साथ किया जाता है। उत्तरी भारत में महाकवि तुलसी दास जी द्वारा रचित ‘रामचरित मानस’ के बाद पंडित जी द्वारा रचित आरती सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई है।.