-
लुधियाना में अग्रणी कृषि संस्थानों का दौरा करने के साथ किसानों से संवाद करेंगे शिवराज सिंह। भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान में प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह। 14 अक्टूबर को प्रवास के दौरान शिवराज सिंह ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से भी करेंगे चर्चा। बाढ़ प्रभावितों निवासियों के मकानों के पुनर्निर्माण के लिए मौके पर ही स्वीकृति पत्र भी सौपेंगे।