-
नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का विरोध कर रही हैं और इसके लिए बंगाल की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।.