-
Indian citizenship : भारतीय न्याय व्यवस्था ने नागरिकता के अधिकारों पर एक महत्वपूर्ण और स्पष्ट संदेश दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले में कहा कि आधार कार्ड, PAN कार्ड या वोटर ID जैसे दस्तावेज़ केवल पहचान या सेवाओं के लाभ के लिए होते हैं, और इनसे नागरिकता का प्रमाण नहीं मिलता.