-
मुंबई: सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में उन लोगों पर नाराज हुए जो एक्टर्स के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर एक्ट्रेस की आलोचना करने वालों को खरी-खोटी सुनाई। इसे उन नेटिजन्स पर परोक्ष कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है.