-
मुंबई: एक्ट्रेस आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट ग्लोब ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम विलियम अलेक्जेंडर रखा।ब्रेंट ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से पहली तस्वीर साझा की, इसमें एक्ट्रेस और उनके पति ने बच्चे का हाथ अपने हाथों पर रख रखा है। जियो टैग लोकेशन अहमदाबाद, गुजरात.