-
खेल डेस्क: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। इसके ठीक एक दिन बाद मंगलवार को वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे। वृंदावन में विराट और अनुष्का ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की.