-
जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू संभाग के पहाड़ी और दूर-दराज गांवों में सर्दियों के महीनों के दौरान महिला विलेज डिफेंस गार्ड्स (VDGs) सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं। जब रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में पुरुष देश के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं, तब ये महिलाएं अपने गांवों की रक्षा की कमान संभालती हैं।.