-
महिला टी20 विश्व कप में उतार चढ़ाव भरा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को गुरूवार को यहां होने वाले पहले सेमीफाइनल में मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने खेल में काफी सुधार करना होगा। भारत पिछले पांच वर्षों में शीर्ष टीमों में शामिल रहा है लेकिन कोई बड़ी ट्राफी अपनी झोली में नहीं डाल सका है.