-
चरखी दादरी। स्टेडियम रोड निवासी एक युवक पर देर शाम हुए हमले ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। दस युवकों पर हमले, लूटपाट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगे हैं। घायल युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.