-
बिजनेस डेस्क: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष नीता अंबानी ने अपना 60वां जन्मदिन वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों के साथ मनाया। नीता अंबानी के बर्थडे पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन दिया गया। अन्न सेवा के जरिए करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया।.