Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में बीयर की बोतल का ढक्कन टूटने पर विवाद, बदमाशों ने तलवारों व डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

March 28, 2024

अंबाला में बीयर की बोतल का ढक्कन टूटने पर विवाद, बदमाशों ने तलवारों व डंडे से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

अंबाला (हरियाणा)ः हरियाणा के अंबाला जिले के छप्पर गांव में स्तिथ एक व्यक्ति के साथ कहासुनी के बाद उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद व्यक्ति के परिचितों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, परंतु इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान यमुनानगर के गांव कुलचंदू के रहने वाले भगवान दास के रूप में हुई है। मृतक के बेटे नंदलाल ने शिकायत में बताया की उसके पिता की छप्पर गांव में मोबाइल मैकेनिक की दुकान है।भगवान दास रोज की तरह अपनी दुकान पर ही था। तभी उसके दोस्त सुरजीत सिंह और अमरजीत सिंह दुकान से उसे शराब के ठेके पर ले गए।

शराब के ठेके पर बोतल का ढक्कन टूटा हुआ होने पर बहस हो गई। बहस में बदमाशों ने डंडे व तलवार से हमला बोल दिया। हमले में भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे एंबुलेंस में बिठा कर मुलाना मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया। लेकिन अस्पताल में भगवान दास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मुलाना थाना पुलिस ने भगवान दास के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 148,149,323,302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्ता कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें