Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में हैरोइन और ड्रग मनी समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

February 23, 2024

अमृतसर में हैरोइन और ड्रग मनी समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर: पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है पकड़े के पास करो से 6 किलो हैरोइन,1 लाख 70000 रु पए की ड्रग्स मनी बरामद की गई है। डीएसपी डिटेक्टिव अमृतसर देहाती इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ अमृतसर देहाती की पुलिस को सूचना मिली थी हैरोइन का धंधा करने वाले तीन तस्कर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अजनाला इलाके में हैरोइन की खेप लेकर जा रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर उनकी पुलिस टीम द्वारा आजनाला बाईपास पर गांव कोटली अब में नाकाबंदी की गई। इस नाका बंदी के दौरान मनदीप सिंह उर्फ गोरा, हर तेज सिंह निवासी गांव चौगांवा और लखबीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव गुरु का कोठा जिला बठिंडा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक सीटी 100 मोटरसाइकिल, एक किलो हैरोइन और एक लाख 70 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। थाना अजनाला में केस दर्ज कर और पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें