Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCB vs GT: बेंगलुरू को लगा चौथा झटका, 12 रन बनाकर आउट हुए रजत पाटीदार

April 2, 2025

RCB vs GT: बेंगलुरू को लगा चौथा झटका, 12 रन बनाकर आउट हुए रजत पाटीदार

खेल डेस्क: आईपीएल का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। बेंगलुरू अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच खेलेगी। बेंगलुरू अपने गेंदबाजों के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने का इरादा लेकर मैदान उतरेगी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आइए जानते हैं हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट के बारे में…

Live Update:

हमें यह भीड़ बहुत पसंद: रजत पाटीदार 
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ”पहले भी गेंदबाजी की होती क्योंकि यह नई सतह है। यह काफी कठिन है और इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जिस तरह से खिलाड़ी खेल रहे हैं, उससे कप्तान के तौर पर काफी आत्मविश्वास मिलता है। हमें यह भीड़ बहुत पसंद है। जिस तरह से वे हमें प्यार करते हैं और हमें हमेशा जो समर्थन मिलता है, वह अविश्वसनीय है।”



हम पहले गेंदबाजी करेंगे: शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है। हमने देखा है कि परिस्थितियाँ ज़्यादा नहीं बदलती हैं। हम अपनी अनफोर्स्ड गलतियों को कम करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम उन क्षेत्रों को ठीक करने की कोशिश करेंगे जहाँ इसकी ज़रूरत है। कगिसो व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल पाए इसलिए हमने अरशद खान को वापस बुलाया है।”

हेड टू हेड
कुल मैच – 5
बेंगलुरू- 3 जीत
गुजरात- 2 जीत

कैसी है पिच?
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड होने के चलते रनों की बरसात होने की उम्मीद है जबकि गेंदबाजों को यहां परेशानी हो सकती है। स्टेडियम का औसत स्कोर 200 से 210 है। इस पिच पर आमतौर पर उछाल होता है।

संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें