Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरठ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के मामले में 2 लोग गिरफ्तार

January 11, 2025

मेरठ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के मामले में 2 लोग गिरफ्तार

मेरठ (उप्र): उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर पर मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो नामजद संदिग्धों और कई अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना वीरवार की रात को तब सामने आई जब लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के घनी आबादी वाले सुहैल गार्डन मोहल्ले में एक घर में पति-प}ी के शव चादर में लिपटे हुए मिले, जबकि उनके तीन बच्चों के शव पलंग के सामान रखने वाले बक्से में पाए गए।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें