Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में दलित महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

October 7, 2023

नोएडा में दलित महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक दलित महिला के साथ मारपीट और बलात्कार करने के आरोपी को रबूपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा भी बरामद किया है। रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो हफ्ते पहले आकलपुर गांव में रहने वाली एक दलित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हेमंत उर्फ डिंपल नामक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर हथियार के बल पर बलात्कार किया और जाति सूचक शब्द कहे। सिंह के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें