
लखनऊ। अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच उत्तर सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने मीडिया से खास बातचीत में दावा किया कि मिल्कीपुर में भाजपा की जीत होगी। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की जनता का सीएम योगी आदित्यनाथ पर विश्वास है। यही कारण है कि नतीजे हमारे पक्ष में हैं। उत्तर प्रदेश में हम इसी वजह से जीत रहे हैं।‘
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने तो पहले ही कहा था कि वह (अखिलेश) चुनाव के बाद क्या ही बोलेंगे। उनकी हताशा और निराशा पहले ही दिखाई दे रही थी। जनता भी उनके समर्थन में नहीं थी और इसी नाते वह ऐसे बयान दे रहे थे।‘
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी। पीएम मोदी पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उनको काम पर भरोसा है, इसी वजह से जनता साथ है। ‘उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि संगठित होकर लड़ने और अलग-अलग चुनाव लड़ने से बंट जाओगे और एकजुट रहोगे तो जीत हासिल होगी।
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। पांच राउंड की गिनती के बाद अब तक भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को 27,221 वोट जबकि सपा के अजित प्रसाद को 12,882 वोट मिले।
मेष: दिन शुभ रहेगा...