Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिर्जापुर में कुए में मिला दस मार्च लापता युवती का शव, पुलिस कर रही जाँच

March 12, 2023

मिर्जापुर में कुए में मिला दस मार्च लापता युवती का शव, पुलिस कर रही जाँच

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र में रविवार को कुआं में एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती दस मार्च से घर से गुम थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्री कांत प्रजापति ने बताया कि आज सुबह बरगवा गांव में एक कुआं में युवती का शव उतराया देखा गया। पुलिस ने गांव के लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि युवती की शिनाख्त इसी गांव निवासी स्व अर¨वद पटेल की पुत्री लक्ष्मी देवी (19) के रुप में की गई। लक्ष्मी पिछले दो दिनों से घर से गायब थीं। उन्होने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नही हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विवेचना की जायेगी । युवती के साथ दुष्कर्म हुआ या दुर्घटना है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें