Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलिया में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, 5 घायल

February 22, 2025

बलिया में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, 5 घायल

बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र में कैथौली गांव के समीप शुक्रवार रात गाजीपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार सभी सात लोग घायल हो गए। बांसडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय सिंह ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय गोंड (35) को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में अन्य छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुबेर शाह (38) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग गाजीपुर जिले में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें