Site icon Dainik Savera Times

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, पुलिस ने मामले में आरोपपत्र दाखिल करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (छल से किसी महिला के साथ यौन संबंध बनाना) भी जोड़ दी है।

कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर यह आदेश न्यायमूíत राजेश सिंह चौहान की एकलपीठ ने पारित किया। आरोपी ने दलील दी कि उसे राजनीतिक कारणों से झूठे आरोप में फंसाया गया है और मामले में चार साल बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राकेश राठौर की जमानत याचिका का विरोध करते हुए शासकीय अधिवक्ता और पीड़िता ने दलील दी कि जांच के दौरान सांसद की एक ऑडियो रिकॉíडंग भी मिली है जिसमें वह पीड़िता को शादी और अन्य बातों का आश्वासन दे रहे हैं, इस आधार पर मामले में धारा 69 भी जोड़ी गई है।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ सीतापुर के कोतवाली नगर में दुष्कर्म, धमकी और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत ने इस मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका 29 जनवरी को खारिज कर दी थी।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत

Exit mobile version