Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ के माध्यम से आस्था और अर्थव्यवस्था को जोड़ने से प्रयागराज में बदलाव आया: CM योगी

March 11, 2025

महाकुंभ के माध्यम से आस्था और अर्थव्यवस्था को जोड़ने से प्रयागराज में बदलाव आया: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ ने प्रयागराज पर परिवर्तनकारी प्रभाव डाला है और यह भी कहा कि शहर में कभी माफिया और अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन अब यह एक नए रूप में विकसित हो गया है। लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक निजी चैनल के सम्मलेन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में प्रमुख विकास परियोजनाओं के साथ एक पूर्ण परिवर्तन आया है, जिसने ऐतिहासिक शहर को एक आधुनिक पहचान दी है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय महाकुंभ के माध्यम से आस्था और अर्थव्यवस्था को जोड़ने को भी दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन पर पुष्प वर्षा की। सफाईकर्मियों को स्वच्छता की नींव बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने स्वच्छ कुंभ के संदेश को सफलतापूर्वक जीवंत किया है।’’ आदित्यनाथ ने महाकुंभ को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी कार्य के समापन के बाद लोग अक्सर अगले काम के बारे में सोचते हुए आगे बढ़ जाते हैं। जब सभी लोग एक इमारत में रहते हैं तो उसकी नींव को भूल जाते हैं। महाकुंभ की नींव को मजबूत करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मान मिलना चाहिए। उनके प्रयासों से यह आयोजन संभव हुआ और उन्हें सम्मानित करने का यह कार्यक्रम वाकई दिल को छू लेने वाला है।’’

सामूहिक प्रयास की ताकत पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी आयोजन तभी बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचता है, जब लोग एक साझा दृष्टिकोण के साथ एक साथ आते हैं। जब हम सामूहिक प्रयासों को सकारात्मक रूप से देखते हैं तो वे समाज के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। प्रयागराज में बिल्कुल यही हुआ।’’ आदित्यनाथ ने यह भी साझा किया कि कैसे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों के लोगों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को महाकुंभ में लाने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘महाकुंभ ने आस्था और अर्थव्यवस्था को जोड़ने के अभियान को आगे बढ़ाया है। महाकुंभ ने प्रयागराज जैसे शहर के विकास को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। यह कभी खूंखार माफियाओं और अपराधियों के कब्जे में था।

वे पूरे प्रयागराज को रौंद रहे थे। आज महाकुंभ के कारण इसका कायापलट हो गया है। यहां कई बड़ी विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की गईं। महाकुंभ के कारण इस प्राचीन शहर का नया स्वरूप सामने आया है।’’ मुख्यमंत्री ने स्वच्छता और सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महाकुंभ में शामिल होने वाले सभी लोगों ने स्वच्छता और सुरक्षार्किमयों की सराहना की।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें