Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन, तैनात किए गए फूड सेफ्टी ऑफिसर

January 15, 2025

श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन, तैनात किए गए फूड सेफ्टी ऑफिसर

महाकुम्भ नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में महाकुम्भ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन और 25 सेक्टरों में बांटकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक सेक्टर में फूड सेफ्टी ऑफिसर तैनात हैं, जो परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कर रहे हैं। सेक्टर 24 में संकट मोचन मार्ग पर स्थित ऑफिस से फूड सेफ्टी की सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं से खाद्य पदार्थों की निगरानी और टीमों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) का विशेष उपयोग-

सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेट 2 सुशील कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को खराब या मिलावटी भोजन से बचाने के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स का उपयोग किया जा रहा है। ये मोबाइल लैब्स मेला क्षेत्र में भोजन और पेय पदार्थों की ऑन-द-स्पॉट जांच कर रही हैं।

होटलों और ढाबों पर कड़ी निगरानी-

होटलों, ढाबों और छोटे खाद्य स्टॉल्स पर बन रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच हो रही है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध-

– मेला क्षेत्र को 5 जोन में बांटकर खाद्य निगरानी।
– हर सेक्टर में फूड सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती।
– हर 5 सेक्टर पर एक चीफ ऑफिसर की निगरानी।
– झूंसी क्षेत्र में सबसे अधिक 14 सेक्टर सक्रिय।

ये भी पढ़ें: पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें