Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में अब माफियागिरी नहीं बल्कि होते है महोत्सव : CM Yogi

April 24, 2023

UP में अब माफियागिरी नहीं बल्कि होते है महोत्सव : CM Yogi

शामलीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान 2017 से पहले दंगे और माफिया तत्वों के आतंक के तौर पर की जाती थी मगर अब दंगों का कारोबार बंद होकर उद्योग धंधों का चलन शुरु हो गया है। राज्य में अब माफियागिरी नहीं बल्कि महोत्सव का आयोजन होता है। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि ‘ पहले प्रदेश में दंगा हुआ करते थे लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, दंगो का कारोबार बंद हो कर उधोग धंधो का चलन शुरु हो गया है। पहले की सरकार में प्रदेश के नौजवानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज हुआ करते थे जो अब हमारी सरकार में बंद हो गए है। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ पहले की सरकार में गली गली माफियागिरी चलती थी,अब प्रदेश की गलियों में महोत्सव चलते है। पहले व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी। अब किसी की हिम्मत नही है कि व्यापारी से कोई रंगदारी मांग ले। प्रदेश का विकास नगर की गलियों से होकर निकलता है। इस नगरों व गलियों का विकास होना बहुत जरुरी है। ’

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में शामली और मुज्जफरनगर के युवाओं को नौकरियां नही मिलती थी अब शामली और मुज्जफरनगर के युवाओं को नौकरियां मिलने लगी है। शामली जिले में करीब दो लाख जरुरतमंदो को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बेटियां सुरक्षित अपनी पढ़ाई कर रही है जिसे देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है। श्री योगी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं का धन्यवाद दिया जिन्होंने 2022 के विधान सभा चुनाव में बिना जात, धर्म व पार्टी को देखे कमल के फूल के निशान पर वोट दिया था और भाजपा की बहुमत की सरकार बनवाई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें