Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल के बाथरूम में महिलाओं की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में होटल कर्मचारी गिरफ्तार

April 11, 2025

होटल के बाथरूम में महिलाओं की नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में होटल कर्मचारी गिरफ्तार

अयोध्या (उप्र): अयोध्या में राम मंदिर के गेट नंबर तीन से कुछ दूरी पर स्थित एक होटल में कार्यरत एक कर्मचारी को शुक्रवार सुबह महिलाओं के नहाने के दौरान वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी को होटल में नहा रही एक महिला का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें होटल में ठहरी महिलाओं के नहाने के कई और वीडियो मिले।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्मचारी की पहचान बहराइच जिले के निवासी सौरभ तिवारी (25) के रूप में हुई है। यह घटना राजा गेस्ट हाउस में हुई, जो राम मंदिर के गेट नंबर 3 से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। सुबह करीब छह बजे एक महिला श्रद्धालु नहा रही थी, तभी उसने आरोपी की परछाई देखी। उसे वीडियो बनाते हुए देखकर वह घबराकर चिल्लाते हुए बाथरूम से भाग गयी। उसकी चीख सुनकर अन्य मेहमान मदद के लिए दौड़े और आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

अधिकारियों ने उसके मोबाइल डिवाइस की जांच की तो उसमें महिलाओं के नहाते हुए कई वीडियो मिले। पीड़िता ने बताया कि वह और उसके चार साथी बृहस्पतिवार को वाराणसी से राम मंदिर दर्शन के लिए आए थे। देर होने के कारण उन्होंने रात के लिए पास के राजा गेस्ट हाउस में दो कमरे बुक किए। सुबह छह बजे नहाते समय उसने टिन शेड के ऊपर एक परछाई देखी। किसी को मोबाइल से वीडियो बनाते देख वह घबरा गयी, चीखने लगी और जल्दी से कपड़े पहनकर बाहर भाग गयी। साथी मेहमान मौके पर पहुंचे और होटल कर्मचारी को वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया और अधिकारियों को सूचना दी।

अयोध्या के पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। सूचना मिलते ही आरोपी को पकड़ लिया गया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल परिसर की भी गहन जांच की जा रही है।

इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने होटल को सील कर दिया है। एडीए सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की मंजूरी के बिना होटल का निर्माण किया गया था।

ये भी पढ़ें- ईस्टर के मौके पर रूस-यूक्रेन का बड़ा फैसला, लगाया 32 घंटे का युद्धविराम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें