Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आगरा के राधास्वामी भवन पर 10 अक्टूबर तक यथास्थिति कायम रखने का निर्देश

October 5, 2023

आगरा के राधास्वामी भवन पर 10 अक्टूबर तक यथास्थिति कायम रखने का निर्देश

प्रयागराजः आगरा के दयालबाग में राधास्वामी सत्संग भवन के ध्वस्तीकरण के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सुनवाई की अगली तारीख 10 अक्टूबर तय की और तब तक के लिए उस स्थान पर यथास्थिति कायम रखने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने राधास्वामी सत्संग सभा की याचिका पर पारित किया जिसने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को चुनौती दी है। आज जब इस मामले को अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए पेश किया गया, तो अदालत ने 10 अक्टूबर तक के लिए सुनवाई टाल दी और यथास्थिति कायम रखने का आदेश 10 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया।

इससे पूर्व, राज्य सरकार के वकील ने इस याचिका का यह कहते हुए विरोध किया था कि उस भूमि पर अतिक्रमण करके निर्माण किया गया है। हालांकि, अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई पर इस पर बहस की जानी है। तथ्यों के अनुसार, 24 सितंबर, 2023 को जब राजस्व की टीम निर्माण ढहाने के लिए उस स्थान पर पहुंची तो राधास्वामी सत्संग सभा के लोगों और अधिकारियों के बीच झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें